प्रोजेक्ट ज्ञान सूत्र शुरू सप्ताह में 1 दिन होगी परीक्षा

बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मंडला जिले में ज्ञान सूत्र कार्यक्रम शुरू किया गया है। गुरुवार को योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री संपतिया उइके ने ज्ञानसूत्र प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। ज्ञान सूत्र प्रोजेक्ट में सामान्य ज्ञान के साथ साथ अन्य विषयों के 10 प्रश्नोत्तरी का अध्ययन कराया जाएगा। ज्ञान सूत्र प्रोजेक्ट को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में प्रारंभ किया जा रहा है।

ज्ञान सूत्र के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि के लिए प्रोजेक्ट ज्ञानसूत्र आओ बढ़ाएं अपना ज्ञान अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, राजनीति, भूगोल,और स्कूल में पढाएं जा रहे विषयों के साथ साथ समसमायिक विषय, शासन की योजनाओं सहित विभिन्न विषयों के बारे में सामान्य जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के तहत खेल जगत की खबरों, समाचार पत्रों की खबरों, पत्र-पत्रिकाओं की खबरों और सुविचार के संबंध में बताया जाएगा।दीपावली 24 : शिल्पकारों से बाजार टेक्स न वसूलने के निर्देश

प्रोजेक्ट ज्ञानसूत्र अभियान से भारत सरकार की नई शिक्षा नीति/सामाजिक विकास की जानकारी विकसित की जाएगी। प्रोजेक्ट ज्ञानसूत्र के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व कौशल का विकास, लेखन कौशल, निबंध-कहानी, समाचार, वाद-विवाद, साक्षात्कार, कविता, प्रश्नोतरी, सामग्री बनाना, लेख लिखना इत्यादि के बारे में बताया जाएगा। प्रोजेक्ट ज्ञानसूत्र के माध्यम से विद्यार्थियों में रंगोली, मेहंदी सहित विभिन्न कलाओं को विकसित करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्कूली बच्चों से प्रतिदिन प्रार्थना के समय सवाल किए जाएंगे सप्ताह में बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उईके ने आयोजित प्रोजेक्ट ज्ञानसूत्र आओ बढ़ाएं अपना ज्ञान अभियान के शुभारंभ के अवसर पर पूछे गए प्रश्नों का सही-सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

This website uses cookies.