नर्मदा प्राकट्योत्सव:निर्झरणी महोत्सव

नर्मदा जयंती 2028: होंगे संस्कृतिक कार्यक्रम

नदीयों के प्रति आभार

पवित्र माँ नर्मदा के प्राकट्योत्सव के दिन सभी नर्मदा घाटों मे 16 फरवरी 2024 को निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के 11 जिले जंहा से मां नर्मदा गुजरती है वंहा पर यह उत्सव मनाया जाएगा रपटाघाट मंडला में भी शाम 6:30 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी।

नदी , नारी और नीर की पूजा परंपरा

मानव जीवन में नदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है दुनिया की हर एक सभ्यता नदियों के किनारे ही बसी और समय के साथ तरक्की की है भारत में नीर , नारी , और नदी की पूजा होती रही है यही वजह है कि नर्मदा जयंती के दिन प्रदेश की सभी नदियों और मां नर्मदा को धन्यवाद देने के लिए संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन व जिला प्रशासन द्वारा निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है मंडला में शीला त्रिपाठी एवं साथी भोपाल द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

कब से शुरू हुआ यह महोत्सव
प्रति वर्ष 16 फरवरी को मनाया जाने वाला निर्झरणी महोत्सव’ की शुरुआत 2019 में हुई थी तात्कालीन संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने नदी महोत्सव के नाम से इस उत्सव की शुरुआत की थी. 2020 में सरकार ने नाम बदलकर निर्झरणी महोत्सव नाम रख दिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!