खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा पांच घायल

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया ब्लास्ट होने से घर पर मौजूद महिला और बच्चो सहित पांच लोग झुलस गए हैं सभी घायलो को तत्काल ही इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लाया गया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगो को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घर मे खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हुआ था जिसमें 2 महिलाएं और 3 बच्चे झुलस गए।घायलों में 75 वर्षीय अवधरानी, सुनीता बाई सहित 15 वर्षीय शालिनी, 8 वर्षीय शिवानी और 6 साल का कान्हा शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा पांच घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!