12 लाख का इनामी नक्सली ढेर , हाक फोर्स की सफलता

म.प्र के बालाघाट जिले में नक्सल उन्मूलन में तैनात हाकफोर्स के जवानों को 20 दिनो के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां हॉकफोर्स के जवानो ने मुठभेंड के दौरान 12 लाख के ईनामी पुरूष नक्सली को मार गिराया है। वही अन्य नक्सलियों के भी घायल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दरअसल, घटना रूपझर थाना अंतर्गत ग्राम हर्राटोला के जंगल की बताई जा रही है जहां 18 दिसंबर की सुबह लगभग 10 बजे संर्चिंग के दौरान हर्राटोला के जंगल में हॉकफोर्स के जवानो का नक्सलियों से सामना हो गया और दोनो ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जहां मुठभेंड के दौरान हॉकफोर्स के जवानो ने एक ईनामी नक्सली रूपेश को मार गिराया है। वही अन्य नक्सली घटना स्थल से फरार हो गये, जिनकी तलाश में पुलिस का सर्चिंग आपरेशन लगातार जारी है।

12 लाख का इनामी नक्सली ढेर , हाक फोर्स की सफलता
नक्सली मुठभेड़

जानकारी के अनुसार कान्हा भैरमदेव दलम के नक्सली सदस्यो के हर्राटोला के जंगल के इर्द-गिर्द होने की होने की सुचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद नक्सल उन्मूलन में तैनात स्पेशल आपॅरेशन ग्रुप बैहर हॉकफोर्स के जवान सर्चिंग पर रवाना हुए और उनका हर्राटोला के जंगल में नक्सलियों से आमना सामना हो गया। जहां जवानो ने मुठभेंड में 12 लाख के ईनामी नक्सली रूपेश को मार गिराया है। जिसके पास से एक भरमार बंदूक व रसद सामाग्री भी पुलिस ने बरामद की है। उक्त घटना से दबाव पडने के बाद अन्य नक्सली जंगल की ओर भागने में सफल हो गये। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस का सार्चिंग आपरेशन लगातार जारी है। इस अभियान में शामिल जवानो का मानना है कि इस घटना में अन्य कुछ नक्सलियों के भी घायल होने की संभावना है। जिसको लेकर हॉकफोर्स के जवान लगातार सर्चिंग कर रहे है।
बता दें कि इसके पूर्व 30 नंवबर की सुबह भी बालाघाट-मंडला जिले की बार्डर पर नक्सलियों के साथ मुठभेंड हुई थी, जहां उस घटना में भी जवानो ने दो नक्सलियों को मार गिराने में बडी सफलता हासिल की थी। वही 20 दिनो बाद यह दूसरी घटना है, जिसमें एक नक्सली को मार गिराया गया है। इससे यह साफ हो चुका है कि पुलिस की सक्रियता बढने से अब नक्सलियों पर कमरतोड वार होने लगा है और नक्सलियों के मंसूबे सिफर होते नजर आ रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के रूपझर थाना के अंतर्गत ग्राम हर्राटोला जंगल में हुई। पुलिस को अभी तक एक नक्सली का शव मिला है। इसमें और भी नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। जंगल में तलाश जारी है। एन्काउंटर में मारे गए नक्सली का नाम रूपेश है, जो कान्हा भैरमदेव दलम के सक्रिय नक्सली कबीर उर्फ सुरेंद्र का गार्ड था। मौके पर पुलिस फोर्स सर्चिंग कर रही है।

नक्सली मुठभेड़ के बाद

Leave a Comment

error: Content is protected !!